Currents affair question 2021 100 current affairs question 2021


डेली करेंट अफेयर्स 202१

आप हर रोज करेंट अफेयर्स के प्रश्न यहाँ से पढ़ सकते हैं। .


1. अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) ने वर्ष २०२१ में भारत की आर्थिक वृद्धि दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है?

उत्तर : 11.5 प्रतिशत। 

2. भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व गोलकीपर का 44 वर्ष की उम्र में निधन हो गया उनका नाम क्या था?

उत्तर : प्रशांत डोरा। 

3. किस देश के पूर्व प्रधानमंत्री को भारत सरकार द्वारा देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से सम्मानित किया गयाहै ?

उत्तर : शिंजो आबे (जापान के पूर्व प्रधानमंत्री)।

4. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 15 वर्ष से पुराने वाहनों को हटाने के लिए किस नीति को 01 अप्रैल 2022 से लागू करने की घोषणा की है?

उत्तर : कबाड़ (स्क्रैप) नीति।

5. सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने मणिपुर हाईकोर्ट का नया चीफ जस्टिस किसे नियुक्त किया है?

उत्तर : जस्टिस पीवी संजय कुमार। 

6. असम कांग्रेस के किस विधायक का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया है?

उत्तर : जमालुद्दीन अहमद। 

7. संयुक्त राष्ट्र ने भारत की विकास अर्थशास्त्री जयंती घोष को किसके लिए नामित किया है?

उत्तर : एक उच्चस्तरीय सलाहकार समिति। 

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 12689 (137 मौतें).

9. पुर्तगाल के आम चुनाव में कौन जीत दर्ज कर दूसरी बार देश के राष्ट्रपति बन गए हैं?

उत्तर : मार्केलो रेबेलो। 

10. अमेरिका में बाइडन प्रशासन ने किस भारतवंशी को चीफ ऑफ़ स्टाफ के पद पर नियुक्त किया है?

उत्तर : तारक शाह।

Gk question


11. स्पेन की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी कैरोलिना मारिन ने महिलाओं के किस सिंगल्स टूर्नामेंट का ख़िताब अपने नाम कर लिया है?

उत्तर : थाईलैंड ओपन। 

12. नवाचार, खेल, कला, संस्कृति, बहादुरी और समाज सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उनके असाधारण प्रदर्शन और उपलब्धियों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2021 के लिए कितने बच्चों को चयनित किया गया है?

उत्तर : 32 बच्चे। 

13. आज के दिन (25 जनवरी)  देशभर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : राष्ट्रीय मतदाता दिवस। 

14. यूएई की मंजूरी के बाद किस देश ने अबुधाबी में अपना दूतावास खोल दिया है?

उत्तर : इजराइल। 

15. आज किस प्रदेश का स्थापना दिवस (25 जनवरी 1971 को स्थापित) मनाया जा रहा है?

उत्तर : हिमाचल प्रदेश। 

16. 24 जनवरी को मनाये गए राष्ट्रीय बेटी दिवस के उपलक्ष्य पर मध्य प्रदेश सरकार ने किस अभियान को लॉन्च किया है?

उत्तर : पंख अभियान। 

17. पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण नेपाल की किस पार्टी ने प्रधानमंत्री पद पर काबिज केपी शर्मा ओली को ही पार्टी से निष्काषित कर दिया है?

उत्तर : नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी। 

18. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 13203(131 मौतें).

19. आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स ने श्रीलंका के किस दिग्गज बल्लेबाज को अपना क्रिकेट निदेशक नियुक्त किया है?

उत्तर : कुमार संगकारा। 

20. हिंदी राइटर्स गिल्ड कनाडा द्वारा शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को किस अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : कनाडा साहित्य गौरव। 

21. भजन सम्राट के रूप में जाने जाने वाले किस संगीतकार का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : नरेंद्र चंचल। 

22. आज नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125 जयंती के उपलक्ष में देश भर में आज के दिन को किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : पराक्रम दिवस। 

23. अमेरिकी सीनेट ने किस रिटायर्ड जनरल को पहले अश्वेत अमेरिकी रक्षा मंत्री के रूप में नियुक्ति को मंजूरी प्रदान कर दी है?

उत्तर : लॉयड ऑस्टिन। 

24. केंद्र सरकार द्वारा किस पूर्व न्यायाधीश को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की गयी है?

उत्तर : पूर्व न्यायाधीश रंजन गोगोई। 

25. वर्ष २०२१ के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन टूर्नामेंट से किस खिलाड़ी ने अपना नाम वापस ले लिया है?

उत्तर : एंडी मरे। 

26. पश्चिम बंगाल सरकार में वन मंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया उनका नाम क्या है?

उत्तर : राजीव बनर्जी। 

27. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 14256(152 मौतें).

28. कैडिसन-सिंगर प्रॉब्लम और रामानुज ग्राफ के सवालों को हल करने में सफलता प्राप्त करने वाले किस भारतीय गणितज्ञ को संयुक्त रूप से अमेरिका में प्रतिष्ठित पुरस्कार “माइकल एन्ड शीला हेल्ड” पुरस्कार प्रदान किया गया है?

उत्तर : निखिल श्रीवास्तव। 

29. तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने पार्टी विरोधी गतिविधयों को लेकर किस विधायक को पार्टी से निकाल दिया है?

उत्तर : वैशाली डालमिया। 

30. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह को सम्बोधित करेंगे?

उत्तर : तेजपुर यूनिवर्सिटी (असम)।

31. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पद सँभालते ही दूसरे देश से आने वाले यात्रियों के लिए क्या अनिवार्य कर दिया है?

उत्तर : एयरपोर्ट पर ही कोरोना टेस्ट एवं अनिवार्य क्वारंटीन। 

32. आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स ने राजस्थान रॉयल्स से किस खिलाड़ी को ट्रेड कर अपनी टीम में शामिल कर लिया है?

उत्तर : रॉबिन उथप्पा। 

33. किस दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी ने अपनी 10 करोड़वीं बाइक को फैक्ट्री से रोलऑउट किया है, ऐसा करने वाली वह दुनिया की पहली कंपनी बन गयी है?

उत्तर : हीरो मोटोकॉर्प। 

34. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने धोखाधड़ी के बारे में देर से बताने पर किस बैंक पर 2 करोड़ रूपए का जुर्माना लगा दिया है?

उत्तर : स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक। 

35. केंद्रीय कैबिनेट ने घाटे में चल रही किस कंपनी को बंद करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है?

उत्तर : स्कूटर्स इंडिया लिमिटेड। 

37. दिल्ली नगर निगम ने दक्षिणी दिल्ली में एंड्र्यूगंज की सड़क नम्बर 8 को किसके नाम पर रखने की मंजूरी प्रदान कर दी है?

उत्तर : सुशांत सिंह राजपूत। 

38. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 14545(163 मौतें).

39. जयपुर के 10 गावों के में घर-घर जाकर एक से तीन साल के 300 बच्चों को पुष्य नक्षत्र सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत स्वर्णप्रासन की पहली खुराक और होमियोपैथी दवा वितरण के लिए किस महिला विश्वविद्यालय का नाम इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है?

उत्तर : ज्योति विद्यापीठ महिला विश्वविद्यालय। 

40. जकार्ता में स्थित आसियान सचिवालय में भारत के नए राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : जयंत खोबरागड़े। 

41. श्रीलंका के किस क्रिकेटर ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट से सन्यास ले लिया है?

उत्तर : लसिथ मलिंगा। 

42. कौन सा भारतीय क्रिकेटर इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज से चोट के कारण बाहर हो गया है?

उत्तर : रविंद्र जडेजा। 

43. कौन से फुटबॉलर ने 760 गोल दागकर जोसेफ बिकान को पीछे छोड़ते हुए फुटबॉल इतिहास में सबसे ज्यादा गोल दाग दिया है?

उत्तर : क्रिस्टियानो रोनाल्डो। 

44. चीन ने अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री माइक पोम्पिया सहित कितने कितने अधिकारियों पर प्रतिबन्ध लगाने का फैसला किया है?

उत्तर : 28 अधिकारी। 

45. उच्च न्यायालय ने सेवानिवृत ब्रजेश सेठी को किसका निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है?

उत्तर : दिल्ली कैपिटल बैटमिंटन एसोसिएशन। 

46. किस कंपनी को वित्तीय रिपोर्टिंग में उत्कृष्टता के लिए आईसीएआई राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया है?

उत्तर : भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल).

47. वैक्सीन मैत्री के तहत आज भारत किस देश को 10 लाख वैक्सीन की डोज गिफ्ट करेगा?

उत्तर : नेपाल। 

48. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 15223 (151 मौतें).

49. राजस्थान कांग्रेस के किस विधायक का 48 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : गजेंद्र शक्तावत। 

50. आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स ने स्टीव स्मिथ को रिलीज कर किस खिलाड़ी को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है?

उत्तर : संजू सैमसन। 


53. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किस परियोजना का उद्घाटन करेंगे?

उत्तर : आगरा मेट्रो परियोजना।

54. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टी-20 मैच में कितने विकेट से हराकर टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है?

उत्तर : छह विकेट। 

55. चीन ने मौजूदा सुपर कंप्यूटर से 01 लाख करोड़ गुना तेज क्वांटम कम्प्यूटर बनाया है उसको क्या नाम दिया गया है?

उत्तर : जियुझांग। 

56. किस मशहूर अभिनेता का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : रवि पटवर्धन। 

57. भारत के किस राज्य में देश का पहला टायर पार्क स्थापित किया जायेगा?

उत्तर : पश्चिम बंगाल। 

58. भारत में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या कितनी हो गयी है?

उत्तर : 96,77,203 (1,40,573 मौतें).

59. फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) का 2020-21 के लिए किसे अध्यक्ष बनाया गया है?

उत्तर : उदय शंकर। 

60. आज के दिन (07 दिसंबर) को किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस। 


61. वैक्सीन मैन्यूफैक्चर्र सीरम इंस्टिट्यूटर ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला को किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : एशियन ऑफ द ईयर। 

62. न्यूजीलैंड के किस क्रिकेटर ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेकर अमेरिका में होने वाली मेजर टी-20 लीग के लिए तीन साल का करार किया है?

उत्तर : कोरी एंडरसन। 

63. भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक 27 नवंबर को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 46.9 करोड़ डॉलर घटकर कितना रह गया है?

उत्तर : 574.821 अरब डॉलर। 

64. ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज के पहले मैच में भारत ने कितने रन से जीत दर्ज की है?

उत्तर : 11 रन। 

65. दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने किस पूर्व क्रिकेटर को सलाहकार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है?

उत्तर : अतुल वासन। 

66. लक्षद्वीप के प्रशासक का 66 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या है?

उत्तर : दिनेश्वर शर्मा। 

67. पूरी दुनिया को क्लास मानने वाले महाराष्ट्र के किस शिक्षक को ग्लोबल टीचर पुरस्कार 2020 प्रदान किया गया है?

उत्तर : रंजीत सिंह दिसाले। 

68. भारत में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या कितनी हो गयी है?

उत्तर : 96,08,211 (1,39,700 मौतें).

69. किस राज्य सरकार ने नर्सरी से आठवीं तक की कक्षाएं कब तक के लिए बंद रखने का आदेश दिया है?

उत्तर : मध्य प्रदेश सरकार। 

70. पीपुल्स फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनीमल (पेटा) ने किस फिल्म अभिनेता को पर्सन ऑफ द ईयर 2020 चुना है?

उत्तर : जॉन अब्राहम। 


71. टाइम मैगजीन ने किस भारतवंशी अमेरिकी नागरिक को किड ऑफ द ईयर 2020 चुना है?

उत्तर : गीतांजलि राव। 

72. भारत में आज के दिन (4 दिसंबर) को किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : इंडियन नेवी डे। 

73. संयुक्त राष्ट्र ने किस पौधे को सख्त पाबंदियों वाले मादक पदार्थों वाली सूची-4 से हटा लिया है?

उत्तर : भांग के पौधे। 

74. किस देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने देश के सभी नागरिकों को फ्री कोरोना वैक्सीन टीका देने की घोषणा की है?

उत्तर : फिनलैंड। 

75. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किस समिट को सम्बोधित करेंगे?

उत्तर : आईआईटी 2020 ग्लोबल समिट। 

76. मराठवाड़ा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से किस एमवीए प्रत्याशी को जीत प्राप्त हुई है?

उत्तर : सतीश चव्हाण। 

77. भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की कल कौन से जयंती पुरे देश में मनाई गयी है?

उत्तर : 136वीं जयंती। 

78. भारत में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या कितनी हो गयी है?

उत्तर : 95,71,559 (1,39,188 मौतें).

79. किस बैंक ने तकनीकी गड़बड़ी के कारण अपना मोबाइल बैंकिंग एप YONO बंद कर दिया है?

उत्तर : भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई)। 

80. सुप्रीम कोर्ट ने सभी प्रदेशों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में किन जगहों पर सीसीटीवी लगाने का निर्देश दिया है?

उत्तर : देश के सभी थानों एवं जाँच एजेंसियों में। 


81. एमडीएच ग्रुप के मालिक का 98 वर्ष की उम्र में निधन हो गया उनका नाम क्या था?

उत्तर : महाशय धर्मपाल गुलाटी। 

82. ब्रिटेन में सरकारी एजेंसी की मंजूरी के साथ दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन आ गयी है, वैक्सीन का नाम क्या है?

उत्तर : फाइजर-बायोएनटेक वैक्सीन। 

83. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने किस चक्रवाती तूफान के खतरे के कारण कन्याकुमारी और केरल में रेड अलर्ट जारी किया है?

उत्तर : बुरेवी चक्रवात। 

84. फॉर्चून इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक भारत की शीर्ष 500 कंपनियों में कौन सी कंपनी प्रथम स्थान पर पहुँच गयी है?

उत्तर : रिलायंस इंडस्ट्रीज। 

85. कौन सा भारतीय खिलाड़ी सबसे तेज 12 हजार रन बनाने वाला बल्लेबाज बन गया है?

उत्तर : विराट कोहली। 

86. भारतीय युवा कांग्रेस का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : बीवी श्रीनिवास। 

87. इंग्लैंड के खिलाड़ी ने टी-20 इतिहास में अब तक के सर्वाधिक रेटिंग अंक 915 हासिल किये है?

उत्तर : डेविड मलान। 

88. भारत में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या कितनी हो गयी है?

उत्तर : 95,34,965 (1,38,648 मौतें).

89. आज के दिन (3 दिसंबर) को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर : विश्व दिव्यांग दिवस। 

90. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री का 76 वर्ष की उम्र निधन हो गया उनका नाम क्या था?

उत्तर : मीर जफरुल्लाह खान जमाली। 


91. टी-20 क्रिकेट में कौन सी टीम आईसीसी टी-20 रैंकिंग में प्रथम स्थान पर पहुँच गयी है?

उत्तर : इंग्लैंड। 

92. भारतीय नौसेना ने बंगाल की खाड़ी में ब्रम्होस मिसाइल के किस संस्करण का सफल परीक्षण किया है?

उत्तर : पोत नाशक (एंटी शिप वर्जन)

93. किस राज्य सरकार ने 800 रुपये में होगा RTPCR टेस्ट कराने की घोषणा की है?

उत्तर : बिहार राज्य सरकार। 

94. भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में इंड्रस्टियल सिस्टम एन्ड प्रोडक्ट का नया निदेशक किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : रेणुका गेरा। 

95. स्पेन के किस टेनिस खिलाड़ी  मैच फिक्सिंग के आरोप में 8 साल का प्रतिबन्ध लगा दिया है?

उत्तर : एनरिक लोपेज। 

96. गुजरात से भाजपा के राज्यसभा सांसद का कोरोना के कारण निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : अभय भरद्वाज।

97. बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मांतोड़कर किस राजनीतिक पार्टी में शामिल हो गयी हैं?

उत्तर : शिवसेना। 

98. भारत में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या कितनी हो गयी है?

उत्तर : 94,99,414 (1,38,122 मौतें).

99. 01 दिसंबर को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया गया है?

उत्तर : विश्व एड्स दिवस। 

100. ट्रम्प के वैज्ञानिक सलाहकार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, उनका नाम क्या है?

उत्तर : डॉ स्कॉट



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विटमिन सी क़ो इस मात्रा से अधिक न ले अधिक लेने से हो सकते हा दुष्प्रभाव

General Science - Chemistry GK In Hindi MCQs

50 chemistry Gk question 50 chemistry question in hindi/english

chemistry 20 Gk question in hindi /english

Chemistry gk question in hindi रसायन विज्ञान केहिन्दी में 100 gk question

current affair 2021in hindi , Gk question 2021 in hindi